अक्षांश और देशांतर
पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में एक धुरी पर घूमती है, धुरी तो एक कल्पित रेखा है। जो ध्रुवो से होकर पृथ्वी के मध्य से निकली हुई मान ली गई है। यह कल्पित रेखा ही पृथ्वी का अक्ष है।
उत्तरी ध्रुव सदैव पॉल ओरियस नामक तारे के नीचे रहता है।
अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं के द्वारा ही पृथ्वी के गोले पर किसी स्थान की सही स्थिति ज्ञात की जा सकती है।
अक्षांश भूमध्य रेखा के तल के सहारे उत्तर तथा दक्षिण की किसी स्थान की कोणात्मक दूरी को अक्षांश कहते हैं। यह सदैव अंशों में मापी जाती है।
अक्षांश रेखा वह रेखा जो एक ही अक्षांश वाले स्थानों को जोड़ती है, अक्षांश रेखा कहलाती है। कुल अक्षांश 181 हैं। दो अक्षांश के बीच की दूरी क्षेत्रफल को जॉन के नाम से जाना जाता है,दो अक्षांश के मध्य की दूरी 111.3 किलोमीटर होती है।
देशांतर प्रधान मध्यान रेखा के पूर्व और पश्चिम की और किसी स्थान की कौणात्मक दूरी देशांतर कहलाती है।
देशांतर रेखाएं वह रेखाएं जो समान देशांतर वाले स्थानों को मिलाती है, देशांतर रेखाएं कहलाती है। यह भूमध्य रेखा को समकोण पर काटती है। एक देशांतर पर स्थित सभी स्थानों पर दोपहर का एक ही समय होता है, इसी कारण देशांतर रेखाओं को मध्यान्ह रेखाएं भी कहते हैं। देशांतर रेखाओं में जीरो डिग्री वाली देशांतर जो इंग्लैंड के ग्रीनविच नगर से होकर निकलती है। इस देशांतर को प्रधान मध्यान रेखा मान लिया गया है, इसको ग्रीनविच रेखा भी कहते हैं। 1884 में हुई एक अंतरराष्ट्रीय गोष्टी में लंदन के समीप इसे ग्रीनविच रेखा को प्रधान रेखा घोषित किया गया। देशांतर रेखाओं के आधार पर ही किसी स्थान का समय ज्ञात किया जाता है। दो देशांतर के बीच की दूरी गोरे के नाम से जानी जाती है। क्रोनोमीटर नामक यंत्र की सहायता से हम ग्रीनविच समय के साथ-साथ किसी स्थान किसी भी स्थान का देशांतर जान सकते हैं। अक्षांश और देशांतर रेखाओं के जाल को मेष अथवा ग्रेड कहते हैं।
ग्लोब अक्षांश देशांतर रेखाओं का जाल कहलाता है.
Youtube Link https://youtu.be/DW3EQ8YyGs4?si=cqG9suYEbtEJEuit
YouTube Link
Latitude and Longitude
The Earth rotates on an axis from west to east, the axis is an imaginary line. Which is assumed to originate from the center of the Earth through the poles. This imaginary line is the axis of the Earth.The North Pole always remains under the star Paul Orius.The exact position of any place on the earth's sphere can be determined only through latitude and longitude lines.
No comments:
Post a Comment