Physical Geography Introducation

 


     भूगोल का परिचय (Introduction to Geography)

                भूगोल एक प्रगतिशील विज्ञान है. सका अध्ययन पृथ्वी की उत्पत्ति के साथ ही प्रारम्भ हो गया था, लेकिन इसकी परिभाषाओं में फेर-बदल होते रहे हैं.

भूगोल का परिचय  (Introduction to Geography)

  • भूगोल का शाब्दिक अर्थ “गोल पृथ्वी” माना जाता था.
  • अंग्रेजी शब्द Geography दो यूनानी शब्दों (Geog+Graphy) से मिलकर बना है.
  • इसमें ‘Geog’ का अर्थ है पृथ्वी और “Graphy” का अर्थ है लिखना या वर्णन करना अर्थात् Geography शब्द का शाब्दिक अर्थ हुआ पृथ्वी का वर्णन .
  • इरेटास्थनीज ने सबसे पहले ज्योग्रफ्रिका अर्थात् ‘भूगोल‘ शब्द का प्रयोग किया था.
  • इसी वजह से इरेटास्थनीज को  भूगोल का जन्मदाता माना जाता है.
  • विगत कुछ वर्षों में भूगोल का स्वरूप बदला है तथा इसकी विषय-वस्तु में विस्तार हुआ है.
  • स्ट्रेबो (Strabo) नामक भूगोलवेत्ता ने भूगोल को एक स्वतंत्र विषय माना था जिसका उद्देश्य लोगों को इस विश्व के स्थल, महासागर जीव-जन्तुओं, वनस्पतियों तथा पृथ्वी के क्षेत्रों में देखी जाने वाली प्रत्येक अन्य वस्तु का ज्ञान प्राप्त कराना था.
  • टॉल्मी के शब्दों में “भूगोल वह आभामय विज्ञान है जो पृथ्वी की झलक स्वर्ग में देखता है.”
  • हिप्पोक्रेट्स ने मनुष्य पर पर्यावरण के प्रभाव का वर्णन किया था जबकि अरिस्टोटल ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “पालिटिक्स” में राज्य के गठन पर भौगोलिक कारकों के प्रभावों को स्पष्ट किया है.
  • इमेन्युअल काण्ट के अनुसार “भूगोल भूतल का अध्ययन है. यह भूतल के भिन्न-भिन्न भागों में पाई जाने वाली भिन्नता की पृष्ठभूमि में की गई व्याख्या है.”
  • जर्मन भूगोलवेत्ता ए.बी.हम्बोल्ट तथा कार्ल रिटर ने अपने रिवाजों और विधियों के द्वारा भूगोल के लिए पथ-प्रदर्शक का काम किया है.
  • हम्बोल्ट के अनुसार “भूगोल प्रकृति के अध्ययन से सम्बन्धित ज्ञान है.”
  • जबकि कार्ल रिटर के शब्दों में “भूगोल विज्ञान का वह भाग है जिसमें भूमण्डल के सभी लक्षणों, घटनाओं और उनके सम्बन्धों का, पृथ्वी को स्वतंत्र रूप से मानते हुए वर्णन किया जाता है.”
  • डाडले स्टाम्प ने भूगोल में पृथ्वी तल क्षेत्रों की भिन्नताओं और सम्बन्धों का वर्णन किया है.
  • एफ जे मॉक हाउस ने भूगोल विज्ञान में पृथ्वी पर प्राकृतिक तथा मानवीय तथ्यों के वितरण तथा मानव निवास के रूप में पृथ्वी की क्षेत्रीय विभिन्नताओं का अध्ययन किया था.
  • अमेरिकी विद्वान एकरमेन के अनुसार “भूगोल वह विज्ञान है जो पृश्वी के धरातल पर समस्त मानव जाति और उसके प्राकृतिक वातावरण के पारस्परिक क्रियाशील सम्बन्धों का अध्ययन करता है.
  • आधुनिक भूगोलवेत्ता पीटर गेट के अनुसार भूगोलवेत्ता का सम्बन्ध संरचना तथा पारस्परिक क्रियाओं से होता है जो पृथ्वी तल पर मानव वातावरण के परिस्थितिक तंत्र (Ecoiogical System) और प्रदेशों (Regions) के स्थानिक तंत्र (Spatial System) की संरचनाओं (Structures) का और पारस्परिक क्रियाओं (Interactions) का अध्ययन करता है.”
  • एक जर्मन भूगोलवेत्ता हैटनर के अनुसार भूगोल एक क्षेत्र वर्णनी विज्ञान (Chorological Science) है जिसके अन्दर पृथ्वी तल क्षेत्रों का अध्ययन, उनकी विभिन्नताओं तथा स्थानिक सम्बन्धों (Spatial Relations) की पृष्ठभूमि में किया जाता है.
  • आर्थर होम्स (Arthur Homes) के अनुसार “भूगोला में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता है जो मानव के रहने का स्थान है.”
  • ओ. एच.के. स्पेट (O.H K. Spat) के अनुसार “आधुनिक भूगोल मानव के भौतिक, प्राणि-जैविक तथा सांस्कृतिक पर्यावरण की ओर हमारा ध्यानाकर्षण कराता है.
  • जर्मन भूगोलवेत्ताओं के अनुसार “भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी के विभिन्न प्रदेशों (Landschaft) का अध्ययन करता है.”
  • इंग्लैण्ड के भूगोलवेत्ताओं के अनुसार भूगोल में भूमि (Land) तथा मानव (Man) की विभिन्न क्रियाओं और उनके पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है.
  • रूसी भूगोलवेत्ताओं ने भूगोल को पृथ्वी तल के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक और मानवीय तथ्यों की पारस्परिक क्रियाओं द्वारा निर्मित सम्मिश्र समाकल प्रदेशों (Complex Integral Regions) का अध्ययन बताया है.

निष्कर्ष के रूप में भूगोल का परिचय में (Introduction to Geography) यह कहा जा सकता है कि भूगोल में पृथ्वी तल का अध्ययन किया जाता है और भूगोल वातावरण और पारिस्थितिकी का विज्ञान है जो प्रादेशिक विषमताओं के अध्ययन पर आधारित है एवं भूगोल में स्थानिक संगठनों की संरचनाओं और पारस्परिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है.

भूगोल के नवीनतम् विकास का सम्बन्ध विषय के सामान्य दृष्टिकोण से अधिक उसकी तकनीक में है. सांख्यिकीय विश्लेषण का उपयोग जिसमें गणितीय प्रक्रियाओं का उपयोग शमिल है, भूगोल में निरन्तर बढ़ता जा रहा है. इन तकनीकों को भूगोल में खुले दिल से स्वीकार किया गया है क्योंकि-

  1. इनसे भौतिक और मानवीय कारकों के पारस्परिक सम्बन्धों के बारे में वैज्ञानिक और वस्तुनिष्ठ जानकारी मिलती है.
  2. बहुत से जटिल कारकों को आसानी से संक्षिप्त बनाया जा सकता है.

इस तरह विद्वानों ने प्राचीन काल से ही भूगोल को एक विषय के रूप में मान्यता दी है जिसके अन्दर अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का रहन-सहन, धरातलीय आकृतियों और इसके कारक जैसे-भूकम्प, ज्वार-भाटा,लहरें, नदी और हिम के कार्य का अध्ययन किया जाता है और अब तो मानव कल्याण के समस्त पहलुओं को भी भूगोल विषय के अन्दर शामिल कर लिया गया है.


   Introduction to Geography

                Geography is a progressive science whose study started with the origin of the Earth. But there have been changes in its definitions  .

Introduction to Geography according to scholars (Introduction to Geography)

  • Initially, the literal meaning of geography was considered to be “round earth”.
  • The English word  Geography is made up of  two Greek words ( Geog+Graphy ).
  • In this 'Geog' means earth and "Graphy" means to write or describe, that is, the  literal meaning of the word Geography  is description of the earth.
  • In ancient times, many scholars of Greece and Rome presented important geographical descriptions.
  • Eratasthenes was  the first to use the word Geographica  i.e. ' Geography '.
  • For this reason,  Eratasthenes   is considered the father of geography.
  • In the last few years, the nature of geography has changed and its subject matter has expanded.
  • A geographer named Strabo  had considered geography as an independent subject whose objective was to provide people with the knowledge of the world's landmass, oceans, animals, vegetation and every other thing seen in the regions of the earth.
  • In the words of Ptolemy  , “Geography is that luminous science which glimpses the earth in heaven.”
  • Hippocrates  described the effect of environment on humans while Aristotle explained the effects of geographical factors on the formation of the state in his famous book “Politics”.
  • According to Immanuel Kant,  “Geography is the study of the surface. “This is an explanation given in the background of the variations found in different parts of the earth’s surface.”
  • German geographers  A.B. Humboldt  and  Carl Ritter  have served as pioneers for geography through their customs and methods.
  • According to Humboldt, “Geography is knowledge related to the study of nature.”
  • Whereas in the words of Carl Ritter, “Geography is that part of science in which all the features, phenomena and their relationships of the globe are described, considering the Earth independently.”
  • Dudley Stamp  has described the differences and relationships of the earth's surface areas in geography.
  • In geography , F.J. Mock House  studied the regional variations of the earth in the form of distribution of natural and human facts on the earth and human habitation.
  • According to American scholar Ackerman, “Geography is the science that studies the interactive relationships of all mankind and its natural environment on the earth's surface.
  • According to modern geographer  Peter Gate,  geographers are concerned with the structure and interactions which are the structures and interactions of the ecological system of the human environment on the earth's surface and the spatial system of regions. “Studies interactions.”

According to Heitner, a German geographer, geography is a chorological science in which the earth's surface areas are studied in the background of their variations and spatial relations.

  • According to Arthur Holmes, “Geography studies that part of the Earth which is the place where humans live.”
  • O. HK According to Spat (OH K. Spat), “Modern geography draws our attention towards the physical, biological and cultural environment of humans.
  • According to German geographers, “Geography is the science that studies the different regions of the earth (Landschaft).”
  • According to the geographers of England, various activities of land and man and their mutual relations are studied in geography.
  • Russian geographers have described geography as the study of complex integral regions created by the interactions of natural and human phenomena in different areas of the earth's surface.

In conclusion, in Introduction to Geography, it can be said that the earth's surface is studied in geography and geography is the science of environment and ecology which is based on the study of regional disparities and spatial organizations in geography. Structures and interactions are studied.

The latest developments in geography have more to do with its techniques than with the general approach to the subject. The use of statistical analysis, which involves the use of mathematical procedures, is increasing in geography. These techniques have been accepted wholeheartedly in geography because-

  1. These provide scientific and objective information about the mutual relationships of physical and human factors and
  2. Many complex factors can be easily summarized.

In this way, scholars have recognized geography as a subject since ancient times, which includes the lifestyle of people living in different areas, surface features and its factors such as earthquakes, tides, waves, rivers and The work of snow is studied and now all aspects of human welfare have also been included in the subject of Geography.


Mr. Naveen Kumar Pareek 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Syllabus Physical Geography

MJR I 1.Origin of the Earth

MNR I 1.Meaning and Concept of the Universe