अक्षांश और देशांतर
अक्षांश और देशांतर पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में एक धुरी पर घूमती है, धुरी तो एक कल्पित रेखा है। जो ध्रुवो से होकर पृथ्वी के मध्य से निकली हुई मान ली गई है। यह कल्पित रेखा ही पृथ्वी का अक्ष है। उत्तरी ध्रुव सदैव पॉल ओरियस नामक तारे के नीचे रहता है। अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं के द्वारा ही पृथ्वी के गोले पर किसी स्थान की सही स्थिति ज्ञात की जा सकती है। अक्षांश भूमध्य रेखा के तल के सहारे उत्तर तथा दक्षिण की किसी स्थान की कोणात्मक दूरी को अक्षांश कहते हैं। यह सदैव अंशों में मापी जाती है। अक्षांश रेखा वह रेखा जो एक ही अक्षांश वाले स्थानों को जोड़ती है, अक्षांश रेखा कहलाती है। कु...